संघर्ष और साहस की अमर गाथा है स्वतंत्रता दिवस- प्रो. वंदना सिंह

विश्वविद्यालय में कुलपति ने किया ध्वजारोहण,
सुरक्षाबलों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा रहा।


इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, आत्मबलिदान, संघर्ष और साहस की अमर गाथा का प्रतीक है।


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए आत्ममंथन का भी दिन है। आज हमें यह विचार करना होगा कि जिस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, उसके लिए हम अपनी क्या भूमिका निभा रहे हैं?


उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि आपको विश्वविद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला है। यह अवसर बार- बार नहीं मिलता है, इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनाइए। अपने माता-पिता के सपनों को साकार कीजिए। हमारा संकल्प है कि हम आपको उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण प्रदान करेंगे।


कुलपति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। सरस्वती सदन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का संचालन डॉ. राजेश सिंह ने किया।


इस अवसर पर इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो.अविनाश डी. पाथर्डीकर, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. राज कुमार, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र. प्रो मिथिलेश सिंह, डा.रसिकेश, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. मनोज पांडेय, उप कुलसचिव अमृत लाल, अजीत सिंह, बबिता सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, सुशील प्रजापतिसमेत समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां