शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती पर बोले प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह —-क्षत्रियों ने सदैव वसुधैव कुटुंबकम , सामाजिक समरसता देने का किया काम

आज पूरा देश शूरवीर महाराणा प्रताप जी की हर्ष के साथ मना रहा है जयंती -डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह ,जिलाधिकारी जौनपुर

जौनपुर –  शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में राजपूत सेवा समिति द्वारा प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले मेधावियों के साथ साथ प्रतिभाशाली राजपूत युवाओं को सम्मानित किया गया।


              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 जयवीर सिंह ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक प्रशासनिक अधिकारी जौनपुर के है। जौनपुर हर क्षेत्र में अग्रणी है। जिन्होंने अपने खुद के व्यक्तित्व, कृतित्व को बढ़ाकर अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पढ़ाई लिखाई योग्यता क्षमता दक्षता को देकर सुयोग्य बालक बनाने का संकल्प लिया है उसी का परिणाम है कि आज जौनपुर हर क्षेत्र में बहुत अग्रणी है।


           राष्ट्र पुरुष शूरवीर महाराणा प्रताप ने राष्ट्र को एक सूत्र में बाधकर के आक्राताओं के खिलाफ एक बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया है जो हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरण श्रोत्र है, जिनका अनुसरण करना हम सबके लिए गौरव की बात है। हर धर्म और समाज को सम्मान देकर देश को ऊंचाई पर ले जाने के लिए, विश्व की महान शक्ति बनाने के साथ ही विकसित भारत बनाने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। क्षत्रियों नें सदैव वसुधैव कुटुम्बकम देने का काम किया, सामाजिक समरसता संदेश देने  का काम किया। उन्होने कहा कि मेधावियों को सम्मानित करके राजपूत समाज गौरवान्वित हो रहा है।  


           आज महाराणा प्रताप के जयंती पर देश में रक्षा मंत्री का दायित्व निभा रहे राजनाथ सिंह जी को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने कहा था कि छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं, और छेड़ने के बाद क्या हो रहा है आज पूरा देश देख रहा है।


           आज का दिन हम लोगो के लिए गौरव का दिन है। महाराणा प्रताप जिनके अदम्य साहसशौर्य और पराक्रम की वीरगाथा आप निरंतर सुनते व पढ़ते रहते है। महाराणा प्रताप जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था, लोक कल्याण को समर्पित था और समाज के हर उस वर्ग को समर्पित था जो कही न कही पीड़ित था। उनके स्वराज का जो दृढ़ संकल्प था इतना सशक्त था कि उस समय के मुगल शासकों को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने राष्ट्र के लिए जान न्योछावर कर दिया पर झुकना नहीं सीखा।


             महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी जौनपुर ने दिया है। और आज मेधावियों को सम्मानित करके राजपूत समाज गौरवान्वित हो रहा है। आज महाराणा प्रताप के जयंती पर देश में रक्षा मंत्री का दायित्व निभा रहे राजनाथ सिंह जी को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने जो कहा था कि छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं। और छेड़ने के बाद क्या हो रहा है आज पूरा देश देख रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में हमारी भारतीय सेना ने जिस ढंग से सिंदूर का मतलब समझाया है उससे यही कहा जा सकता है कि अभी तो लंका दहन हुआ है अभी तो रावण बाकी है।
           विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि महाराणा प्रताप जिनके अदम्य साहस शौर्य और पराक्रम की वीरगाथा युगों युगों तक याद किया जाएगा। उनका जीवन राष्ट्र के साथ साथ लोक कल्याण और समाज के प्रत्येक वर्ग को समर्पित था।
           विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि जो क्षत्रिय समाज पहले अपनी तलवार से अपना इतिहास लिखा था आज वही समाज कलम से इतिहास लिखकर जौनपुर का इतिहास बनाने का काम कर रहा है।
          जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि पूरा राष्ट्र एक साथ एक स्वर में मिलकर महाराणा प्रताप जी की जयंती को मना रहा है। उनका आदर्श किसी जाति, कौम के प्रति अहंकार पूर्ण भाव को लेकर आगे बढ़ने का नहीं था। कहा कि जनपद के विकास के लिए प्रत्येक जाति धर्म के लोगो को पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। कार्य करता रहूंगा।
            पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने उपस्थित लोगो से अपील किया कि सोशल मीडिया पर कोई ऐसी विषय वस्तु साझा न करे जिससे हमारे आंतरिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी की गोपनीयता भंग हो और सोशल मीडिया पर अप्रमाणिक सूचना शेयर न करे।
            पूर्व विधायक डा0 हरेंद्र प्रताप सिंह ने भी महाराणा प्रताप के शौर्यता व वीरता पर अपना संबोधन दिया। समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने अभ्यागतो का स्वागत करते हुए समिति के गठन और समाज में किए जा रहे अच्छे कार्यों के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने सिविल सेवा परीक्षा में 78 वीं रैंक हासिल करने वाले डुहिया, डेमा, बदलापुर निवासी मेधावी अभिषेक सिंह, खलीलपुर निवासी मेधावी प्रशांत सिंह, भूपतिपट्टी गांव निवासी गौतम सिंह, कुद्दूपुर गांव निवासी शिवम् सिंह, जलालपुर ग्राम निवासी साखी सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व पुलिस अधीक्षक डा. राममोहन सिंह को शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने बीर रस में आल्हा सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया। दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत किया। छात्रों द्वारा महाराणा प्रताप के शौर्य पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने कलीचाबाद तिराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
              अध्यक्षता कुंवर जय सिंह बाबा, संचालन राजेश सिंह व आभार डाक्टर बीबी नबाब ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के सम्मानितगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न