रोजगार पाकर 549 अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

जौनपुर – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर जौनपुर परिसर में वृहद अप्रेंटिस तथा रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


            कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 1500 रही, जिसमें रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 549 है।


           मा0 मंत्री जी द्वारा आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरण कर अभ्यर्थियों के मनोबल को बढ़ाया गया। तत्पश्चात रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, मा0 मंत्री जी द्वारा राजकीय आईटीआई के विद्युत कनेक्शन को शहरी अंचल से जोड़ने हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा ऑडिटोरियम, महिला आईटीआई बिल्डिंग, केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ जल्द प्रारंभ किये जाने की बात कही गई, उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में  युवाओं को अत्यधिक रोजगार प्राप्त कराया गया है  एवं कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त की गई, नोडल प्रधानाचार्य द्वारा माननीय मंत्री जी को बुके तथा शाल भेंट कर स्वागत किया गया ।


जिलाधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया, तथा अभ्यर्थियों को स्वस्थ रहने के मूल मंत्र दिए गए, वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित नवनिर्मित कौशलम् केंद्र का गहन निरीक्षण कर मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के  उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएं दी गई तथा जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया गया।
             प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शाहगंज बृजेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंहानिया, करंजाकला ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकेशर पाल, आई.आई.ए. के अध्यक्ष बृजेश यादव, हॉकिंस कंपनी के प्रमुख अमित जिंदल, यूं.ए.एल. के मैनेजर ए.भी.सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान तथा उद्योग विभाग के अधिकारी जयप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कार्यदेशक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र यादव अनुदेशक देवेश यादव, शशिकांत सिंहानी, आशीष सिंह,पवन प्रजापति, राकेश पाल, मनीष यादव, प्रधान सहायक मनोज सिंह तथा रोहित सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मंच का सफल संचालन अनुदेशक अजय यादव द्वारा किया गया। अंत में नोडल प्रधानाचार्य द्वारा आए हुए नियोक्ताओं तथा ड्यूटी में लगे समस्त कर्मचारीयों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई तत्पश्चात समापन की घोषणा की गई तथा मा0 मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनीष कुमार पाल रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न