धर्मेंद्र सिंह पुनः बने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष

जौनपुर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार जौनपुर में प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह ने किया।

कार्यक्रम के चुनाव अधिकारी सह पर्यवेक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव कुमार यादव रहे। अधिवेशन में जनपद के समस्त विकास खंडो/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जनपद मुख्यालय से आए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध जनपद कार्यकारिणी का गठन किया।

धर्मेंद्र सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ जौनपुर के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर, महामंत्री राजेंद्र विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष जल्लू सोनकर, संगठन मंत्री सुशील कुमार अस्थाना तथा लेखा संप्रेक्षक शैलेशमणि विश्वास निर्विरोध निर्वाचित हुए।


नव निर्वाचित कार्यकारिणी को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहना कर हर्षध्वनि के साथ जोरदार स्वागत किया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद की शपथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने दिलायी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों की सेवा नियमावली बनवाने, पुरानी पेंशन की बहाली तथा वेतन विसंगति के मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हम लोग संघर्ष करेंगे तथा जनपद स्तरीय समस्याओं का निस्तारण अपनी कमेटी के साथ समन्वय बनाकर करायेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने नवनिर्वाचित कमेटी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी से पदीय दायित्व/कर्तव्य एवं अधिकार के संतुलन को बनाते हुए आगे बढ़ने की अपील किया। अधिवेशन में राकेश कुमार चौबे, गुंजन कुमार राय, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार सरोज, शिव शंकर, बसंत लाल यादव, जयप्रकाश यादव, राकेश कुमार, अभय राज सिंह,विजय बहादुर,शशि प्रभा सिंह, प्रमेश सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर राना, कोषाध्यक्ष अजय मौर्या, मीडिया प्रभारी प्रमोद शर्मा सहित दर्जनों कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण पाल जिला मंत्री ग्राम विकास अधिकारी संघ,जिला उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न