केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं एवं रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को चित्रों और प्रदर्श सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही जनपद में मेडिकल कॉलेज, गोमती रिवर फ्रंट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, राजकीय महिला आईटीआई, महिला महाविद्यालय, अग्निशमन केंद्र तथा बदलापुर बस स्टेशन सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है।

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को जनहितकारी बताया।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में जिला सूचना विभाग द्वारा प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा सोनम सरोज एंड पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जौनपुर 17 नवम्बर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में येलो…

    Continue reading
    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को उनकी शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर