केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं एवं रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को चित्रों और प्रदर्श सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही जनपद में मेडिकल कॉलेज, गोमती रिवर फ्रंट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, राजकीय महिला आईटीआई, महिला महाविद्यालय, अग्निशमन केंद्र तथा बदलापुर बस स्टेशन सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है।

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को जनहितकारी बताया।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में जिला सूचना विभाग द्वारा प्रचार सामग्री वितरित की गई तथा सोनम सरोज एंड पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।