2027 विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी कांग्रेस : नदीम जावेद

भाजपा पर साधा निशाना, प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

जौनपुर-पूर्व सदर विधायक नदीम जावेद ने मंगलवार को अपने आवास सुख्खीपुर, जौनपुर पर आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी और प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

नदीम जावेद ने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जनपद जौनपुर की दो विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जबकि 2027 के चुनाव में पार्टी तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, जब उनसे उन सीटों के नाम पूछे गए जिन पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी, तो उन्होंने कहा कि पार्टी उचित समय पर इसकी घोषणा करेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है तथा आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जौनपुर में पिछले दो महीनों के दौरान लगभग पांच हत्याएं हुई हैं, लेकिन कई मामलों में अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

लोकसभा चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए नदीम जावेद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी आधार पर उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन करीब 120 सीटों पर विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने वाला चुनाव साबित होगा तथा प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की पूरी संभावना है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा से परिवर्तन चाहती है। वहीं भाजपा की चुनावी सफलता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के वोटों से नहीं, बल्कि “वोटों पर डकैती” डालकर चुनाव जीत रही है।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।