मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित

जौनपुर – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर सायं आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई।

      बैठक में जिलाधिकारी ने मुहर्रम के जुलूसों को निर्धारित मार्ग एवं परंपरागत स्वरूप बनाए रखने तथा किसी भी नई परंपरा की अनुमति न दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्थाए, सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। 







      जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि मुहर्रम के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा एम्बुलेंस, सीएचसी, पीएचसी एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्ण रूप से तैयार रखा जाए।

     विद्युत विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग और एक्स ई एन जल निगम को जुलूस मार्गों की सड़कों की मरम्मत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा नगर निकायों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

     उन्होंने कहा कि जुलूसों में स्वयंसेवकों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए तथा नेहरू युवा केंद्र एवं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों की सहभागिता भी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही तहसील के अधिकारियों को सतर्क रहने तथा तैयारियों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

        पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में पूर्व में त्योहारों का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया है और मुहर्रम को भी उसी प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा जिसके लिए पुलिस विभाग के द्वारा सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। 

       उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ नहीं की जाएगी तथा ताजियों की ऊंचाई एवं चौड़ाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना अथवा समस्या के लिए पुलिस एवं प्रशासन 24 घंटे उपलब्ध है।  इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।




  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तवए अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित शांति समिति के सदस्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख मोहम्मद निवासी मोहम्मद कैसर पुत्र दिलावर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना कोतवाली पुलिस…

    Continue reading
    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    लखनऊ: लखनऊ के फैशन प्रेमियों के लिए अब प्रीमियम शॉपिंग का एक नया और भरोसेमंद ठिकाना तैयार है। पंचानन, एक प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित

    मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी-डीएम से मांगी सुरक्षा

    कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत