अधिकारी के आश्वासन के बाद गेट अन्ना ने खत्म किया अनशन


जफराबाद।स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर चार पर बन्द किये गए छोटे गेट को खोलने तथा स्थायी गेट बनाये जाने के आश्वाशन के बाद जज सिंह अन्ना ने अपने आमरण अनशन को गुरुवार की दोपहर को खत्म कर दिया।


ज्ञात हो स्थानीय स्टेशन के चार नम्बर प्लेटफार्म चार से बाहर निकलने वाले छोटे गेट को बंद कर दिया गया था।जिससे आम यात्री को दो किमी तक का चक्कर काटकर ट्रेन पकड़ने जाना पड़ता था।क्योंकि काफी यात्रियों का शहर की तरफ से स्टेशन पर आना रहता है।उसी तरफ से निकलने वाले छोटे गेट को भी बंद कर दिया गया था।बुधवार को जज सिंह अन्ना ने उक्त छोटे गेट को तत्काल खोलने तथा प्लेटफार्म नम्बर चार के तरफ गेट को स्थायी गेट बनाये जाने के लिए बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया था।
अन्ना के आमरण अनशन को लेकर रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।गुरुवार को सीनियर इंजीनियर जौनपुर लखनऊ मंडल सुनील कुमार मौके पर आकर चार नम्बर प्लेटफार्म पर बन्द किये गए छोटे गेट को तुड़वा दिया।

इसके अलावा अन्ना को आश्वाशन दिया कि जब कार्य का विस्तार होगा तब स्थायी गेट बनवाया जाएगा।उन्होंने अन्ना को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।इस मौके पर आरपीएफ के एस आई अजय कुमार,चौकी प्रभारी प्रभुनारायण सिंह,सुमित कुमार, राधेश्याम सिंह,अमूल्य सिंह,विवेकानंद यादव,मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,