विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

2047 तक विकसित भारत के संकल्प पर कृपाशंकर सिंह ने की चर्चा

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के परशुरामपुर मंडल के ग्राम सभा अभयचंद पट्टी निवासी सतेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचकर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर कृपाशंकर सिंह ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद परशुरामपुर के विनोद शर्मा एवं उतरेजपुर के संजय यादव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी आगे कहा कि2047 तक विकसित भारत के संकल्प पर भी चर्चा की गई। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता, तकनीकी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मजबूत अर्थव्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी राजकुमार गौड़ का भी अभिनंदन किया तथा उनके प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया।


कार्यक्रम में सभाजीत चौहान, जयशंकर पाल, श्याम राज सिंह, मंडल अध्यक्ष परशुरामपुर सुरेंद्र मिश्रा, महेंद्र चौहान, राजकुमार, मुकेश साहू, अनीश मिश्रा (मंडल मंत्री), सिकंदर सोनकर, वीर बहादुर चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,