डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल में लगेगा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बीएमडी, बीपी, शुगर जांच व विशेषज्ञ परामर्श रहेगा मुफ्त


जौनपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर 1 जुलाई 2026 को यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में एक दिवसीय भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।
यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में हड्डियों की मजबूती एवं ऑस्टियोपोरोसिस की जांच के लिए बीएमडी (Bone Mineral Density) टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। इसके अलावा ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं ब्लड शुगर की जांच भी बिना किसी शुल्क के की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। हड्डियों में दर्द, जोड़ों की समस्या, कमजोरी, कमर दर्द या ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका से जूझ रहे लोगों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभदायक साबित होगा। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी।
डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका उपचार आसान हो जाता है।
निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक व्यक्ति 7393080034 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
शिविर में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं:
निःशुल्क बीएमडी (Bone Mineral Density) जांच
निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच
निःशुल्क ब्लड शुगर जांच
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श

  • Related Posts

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर 06 अगस्त –  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर एवं जयगोपालगंज का आकस्मिक…

    Continue reading
    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    जौनपुर-सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य मंत्री व सीडीओ ने विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के मौके पर सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा

    जौनपुर -‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में तिरंगा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया।

    जौनपुर में भव्य तिरंगा रैली से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

    पांच लाख तिरंगों से सजेगा जौनपुर, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार*

    कजरी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है: कृपाशंकर सिंह कजरी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभचंदौली विधायक सुशील सिंह एवं पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा किया गया।

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके