
जौनपुर 28 सितम्बर – उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया। उप कृषि निदेशक डा0 अश्वनी कुमार सिंह ने मेले में आये हुये सभी आगन्तुक कृषको का स्वागत करते हुये कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के वरिष्ठ वैज्ञानिको द्वारा मिलेट्स के प्रति लोगो को जागरूक किया गया। मेले के मुख्य अतिथि विधायक, बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्र द्वारा प्रतिभाग किया गया, एवं अपने उद्बोधन में मिलेट्स की उपयोगिता की बात करते हुये उन्होने कहा कि आम जन मानस को बिमारियो से बचने के लिये, शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये, दीर्घायु के लिये मिलेट्स को अपने भोजन में शामिल किया जाना नितान्त आवश्यक है। उन्होने बताया कि मिलेट्स को भोजन में शामिल करनें से शरीर को फाईबर के साथ भरपूर पोषण मिलता है, जिससे कैंसर, मधुमेह जैसे घातक बिमारियो से बचा जा सकता है। मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही मिलेट्स योजना की प्रशंसा करते हुय लोगो से कहा कि योजना से जुडकर जानकार और लाभ दोनो प्राप्त करें। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा जनपद जौनपुर में प्राकृतिक खेती कर रहे 10 प्रगतिशील कृषको को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष, भा0ज0पा0 डा0 अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, विनय सिंह, जिला कृषि अधिकारी, विवेक कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 आर0 के0 सिंह, डा0 अमित कुमार, डा0 सुरेन्द्र सोनकर, डा0 संदीप कुमार, डा0 राजीव कुमार, डा0 हरिओम वर्मा, डा0 रत्नाकर पाण्डेय एवं सम्मानित कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पूर्व ब्लाक प्रमुख, बक्शा जय प्रकाश सिंह ’’राणा’’ द्वारा किया गया।


