जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

जौनपुर-शहर के राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज के रानी नीता कुँवर सभागार में एक पाक्सो अधिनियम 2012 के विषय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य राज पी०जी० कालेज के प्रो० (डॉ०) अखिलेश्वर शुक्ला ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र प्रताप यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टïम एवं विशिष्टï अतिथि डॉ० दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेन्स काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर रहे। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र प्रताप यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टïम ने छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम में वर्णित कानूनी पहलुओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि 3 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को गुड टच एवं बैड टच क्या है, इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समस्त दूसरे द्वारा किए गए गलत आचरण की जानकारी अपने माता-पिता के साथ, गुरू एवं पुलिस प्रशासन को निर्भिकतापूर्वक अवगत कराए। इस अवसर पर विशिष्टï अतिथि ने छात्र एवं छात्राओं को इस अधिनियम से अवगत कराते हुए बताया कि कानून की जानकारी के अभाव में पीडि़त को उचित न्याय नहीं मिल पाता। अत: आप लोग सजग एवं सतर्क रहें। विशिष्टï अतिथि के रूप में राज पी०जी० कालेज के प्राचार्य डा० शम्भूराम ने अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर कालेज के युवा एवं ऊर्जावान प्रधानाचार्य डॉ० संजय चौबे ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन होता है। ऐसी स्थिति में अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करके देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। हिन्दी के प्रवक्ता विनय कुमार ओझा ने इस अधिनियम को प्राचीन काल से जोड़ते हुए वर्तमान परिदृश्य में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कालेज के वरिष्ठï प्रवक्ता प्रेमचन्द ने विद्यार्थियों को अप्रिय घटना के बारे में विद्यालय में अपने कक्षाध्यापक से साझा करने के लिए प्रेरित किया। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य प्रो० (डॉ०) अखिलेश्वर शुक्ला ने बढ़ते हुए यौन अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए मोबाइल एवं इण्टरनेट के दुरूप्रयोग से बचने के लिए छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि न्यायिक प्राधिकरण को यह जागरूकता अभियान चलाने का कारण इस सामाजिक समस्या की गम्भीरता को समक्षा जा सकता है। आज शिक्षक- छात्र/छाञाओं को डांटने बोलने का अधिकार खो चुका है। जबकि माता पिता के बाद बच्चों को सुधारने संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की हीं होती है। ऐसे में मोबाइल एवं इंटरनेट का सदुपयोग करने के बजाय ज्यादातर बच्चे दुरूपयोग कर अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। सारी समस्या का समाधान केवल और केवल शिक्षा एवं संस्कार से ही सम्भव है। ऐसे में माता पिता की उत्तरोत्तर जिम्मेदारी बढ़ती जा रही है। ऐसे में नि:शुल्क हेल्पलाइन नं० 1098 एवं नालसा हेल्प लाइन नं०- 15100 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में इसका सहयोग लें। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेन्ट बृजभूषण यादव ने किया। इस अवसर पर कालेज के सम्मानित शिक्षकगण डॉ० बृजेश सिंह, डॉ० विश्वनाथ सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, पवन कुमार साहू, अनिल कुमार यादव, डॉ० नागेन्द्र प्रसाद, संजय सिंह, आनन्द तिवारी, यादव सुबाष, राजमणि यादव, रमेश त्रिपाठी, पूजा सिंह, रंजना चौरसिया, रंजना प्रजापति, गीतम सिंह, विकास कुमार, सुभाष मिश्र, अखिलेश मौर्य सहित कालेज के सभी शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। डॉ संजय चौबे प्रधानाचार्य,राज इंटर कालेज जौनपुर।

  • Related Posts

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत कुलपति प्रो. आर. के.…

    Continue reading
    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर 28 सितम्बर – उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी